
मुंबईः हर साल अपने जन्मदिन के मौके पर तापसी पन्नू अपने परिवार के साथ वक्त बिताती हैं. वह कोई काम नहीं करती. अपने फोन से भी दूर रहती हैं. लेकिन आज पहली बार तापसी जन्मदिन पर सिर्फ काम नहीं कर रही बल्कि ढेर सारा काम कर रही हैं क्योंकि वह अपने फैंस को एक खास तोहफा देना चाहती हैं. बुधवार को तापसी ने अपने चाहने वालों के लिए अपना ऐप लॉन्च किया है.
Featured Products
तापसी बताती है, ” यह ऐप उन फैंस के लिए है जो सच में जानना चाहते हैं मैं असल जिंदगी में कैसी हूं. बहुत से लोग नहीं जानते कि मैं अपनी असल जिंदगी में इतनी सीरियस नहीं हूं जितना कि अपनी फिल्मों के जरिए नजर आती हूं.
और अक्सर ट्रोलर्स के चक्कर में जेनुइन फैंस मिस हो जाते हैं, तो मेरे ऐप के जरिए मैं उनसे पर्सनली जुड़ सकती हूं.”
तापसी के इस ऐप की शुरुआत उनके नए घर के साथ होगी. तापसी ने कहा कि वह सोशल मीडिया से ज्यादा एक्टिव अपने आप पर रहेंगी. वह हाल ही में मुंबई में अपने नए घर में शिफ्ट हुई है और उनके घर की पहली झलक उनके ऐप पे दिखेगी.
तापसी ने कहा,” मैं अपना घर ओपन करूंगी अपने फैंस के लिए, मैं मुंबई मे अभी अपने नए घर में शिफ्ट हुई हूं. अभी तक कहीं भी सोशल मीडिया पर मैंने घर की पिक्चर्स नहीं डाली, के घर कैसा लगता है. मेरे app पर लोग एक्सक्लूसिव देखेंगे, मेरा घर कैसा लगता है.”तापसी आगे बताती है, “मेरे app पर इंटरेस्टिंग कॉन्टेस्ट होंगे और जीतने वालों को मेरी पर्सनलाइज्ड चीज मिलेगी, वह क्या होने वाली है , वह बड़ा सरप्राइज है, जल्दी पता चलेगा app पे. ”
इस हफ्ते तापसी की फिल्म मुल्क रिलीज होने वाली है और आज इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए तापसी दिल्ली जा रही है. तापसी अपनी फिल्म को लेकर काफी नर्वस है और उम्मीद कर रही हैं की फिल्म अगर लोगों को पसंद आई तो स्क्रीनिंग के बाद शायद लोगों के अच्छे रिव्यूज़ और मैसेजेस के जरिए उन्हें एक अच्छा बर्थडे गिफ्ट मिल जाए. तापसी की फिल्म मुल्क आतंकी घटना की साजिश रचने के आरोपों में घिरे एक मुसलमान परिवार पर आधारित है।








