Published On : Wed, Aug 1st, 2018

नागपुर यूनिवर्सिटी ने 103 कॉलेजों में बढ़ाई 20 प्रतिशत सीटें

Advertisement

नागपुर:बारहवीं कक्षा का रिजल्ट के आने के बाद से कॉलेजों में फर्स्ट ईयर के लिए विद्यार्थियों की एडमिशन के लिए काफी गहमागहमी थी. जिसके कारण कई विद्यार्थियों के एडमिशन तो हुए लेकिन कई विद्यार्थियों को वेटिंग पर रखा हुआ है. विद्यार्थियों के एडमिशन कॉलेजों में हो इसके लिए नागपुर यूनिवर्सिटी ने सीट बढ़ाने को लेकर कॉलेजों से प्रस्ताव मंगाए थे. जिसमें करीब 150 कॉलेजों ने प्रस्ताव भेजे थे.

इसमें से 103 कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से मंजूरी दी गई है. जिसमें अब बीएससी, बीकॉम संकाय में एडमिशन लेनेवाले विद्यार्थियों को परेशानी नहीं होगी. देखने में यह भी आया है कि बीएससी और बीकॉम में ही एडमिशन को लेकर विद्यार्थियों को परेशानी होती है.

Gold Rate
Mar 17 2026 - Time 10.23Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,58,300/-
Gold 22 KT ₹ 1,47,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,62,100/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जबकि कई कॉलेजों में आर्ट्स को लेकर इस तरह से विद्यार्थियों को परेशानी नहीं होती है. हर साल इसी तरह से एडमिशन के लिए नागपुर यूनिवर्सिटी द्वारा कॉलेजों की सीटों का प्रतिशत बढ़ाया जाता है. नागपुर यूनिवर्सिटी से जुडे कई कॉलेज ग्रामीण में हैं वहां भी एडमिशन को लेकर वेटिंग था. जिसके कारण इस निर्णय से विद्यार्थियों को लाभ होगा.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement