Published On : Fri, Jul 13th, 2018

‘मराठी किताब में गुजराती भाषा नहीं सहेंगे’

Advertisement

नागपुर : महाराष्ट्र में मराठी स्कूल के कक्षा 6 वि के भूगोल विषय की किताब में दो पेज गुजराती भाषा में प्रकाशित होने की बात सामने आई है। जिसके बाद, मराठी में गुजराती भाषा भी शामिल है क्या ? ऐसा सवाल कांग्रेस के विधायक भाई जगताप ने किया। वे मिडिया के सामने बोल रहे थे।

मराठी भाषा को अभिजात दर्जा देने की बात करने वाले भाजपा सरकार में मराठी किताब में गुजरती भाषा में दो पेज पाए गए है। इसका हम विरोध करते है। इस समय उन्होंने यह सवाल भी किया कि सरकार ने गुजरात के पास अपना अभिमान गिरवी रखा है क्या ? जब तक सरकार इसका खुलासा नहीं करती, तब तक सदन में काम चलने नहीं देने की चेतावनी उन्होंने दी।

Gold Rate
20 May 2025
Gold 24 KT 93,400/-
Gold 22 KT 86,900/-
Silver/Kg 95,700/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

यह सवाल विधायक सुनील तटकरे ने उपस्थित करने के बाद शिवसेना के किसी भी सदस्य ने इस विषय पर बात नहीं की।

विधानपरिषद के विपक्ष नेता धनंजय मुंडे, सुनील तटकरे ने मिडिया के सामने इस विषय का जोरदार विरोध किया। सरकार को महाराष्ट्र का गुजरात बनाना है क्या ? ऐसा सवाल भी उन्होंने उपस्थित किया।

हमने भूगोल की किताब में गुजराती प्रकाशित किया, यह चंद्रकांत पाटिल का आरोप दुर्भाग्यपूर्ण है। मै राजनीती के लिए राजनीती नहीं करता। अगर मै झूठा साबित होता हु, तो जहर पीकर आत्महत्या करूंगा, ऐसा सुनील तटकरे ने कहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement