Published On : Mon, May 28th, 2018

फडणवीस ने साधा शिवसेना पर निशाना

Advertisement

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भाजपा से नाराज चल रही सहयोगी पार्टी शिवसेना पर नरेन्द्र मोदी सरकार की पिछले चार साल की उपलब्धियों को ‘ स्वीकार नहीं करने ’ का आज आरोप लगाया। फडणवीस ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा , ‘‘ पिछले चार वर्ष में राजग ने बहुत कुछ हासिल किया है। अगर कोई स्वीकार नहीं करना चाहता है तो हम कुछ नहीं कर सकते। ’’

उन्होंने केन्द्र की भाजपा नीत राजग सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए भाजपा की ओर से आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया था।

Gold Rate
29 April 2025
Gold 24 KT 96,200/-
Gold 22 KT 89,500/-
Silver / Kg 97,200/-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

फडणवीस से पूछा गया कि राजग के ‘ सफल कार्यकाल ’ का श्रेय केवल भाजपा को जाता है या पूरे राजग को तो मुख्यमंत्री ने कहा , ‘‘ अगर कोई (शिवसेना) सोने का ढोंग करता है तो उसे नहीं जगाया जा सकता है। ’’

संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। फडणवीस ने कहा कि डोकलाम जैसी चीजों से पता चलता है कि देश का नेतृत्व एक मजबूत प्रधानमंत्री कर रहा है।

Advertisement
Advertisement