Published On : Thu, May 17th, 2018

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 रुपये की होगी बढ़ोतरी

Advertisement

Petrol
नई दिल्ली : पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी से वृद्धि हो रही है। और अगले कुछ दिनों में यह कीमतों में ओर बढ़ोतरी हो सकती है। ब्रोकरेज फर्मों के मुताबिक कर्नाटक चुनाव के पहले ईंधन कंपनियों को पेट्रोल-डिझेल बिक्री से जो मार्जिन मिलने वाली थी उस मार्जिन तक पहुंचने के लिए प्रति लीटर पेट्रोल-डिझेल की कीमतों में चार रुपयों की बढ़ोतरी की जा सकती है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव ख़त्म होने के बाद सोमवार से इंडियन आयल कारपोरेशन, एचपीसीएल, बीपीसीएल इन सरकारी ईंधन कंपनियों ने पेट्रोल और डिझेल की कीमते कम ज्यादा करने को शुरुवात की है। कर्नाटक चुनाव के अंत से पेट्रोल की कीमत 69 पैसे प्रति लीटर बढ़ी है और इसमें आज 22 पैसे की बढ़ोतरी शामिल है। इस सप्ताह डीजल की कीमत में 86 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जो आज 22 पैसे से बढ़ोतरी हुई।

गुरुवार को पेट्रोल की कीमते 22 से 23 पैसे से बढ़ी। डीजल की कीमत में 22 से 24 पैसे की वृद्धि हुई है। इंडियन ऑयल कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुंबई में पेट्रोल की कीमत 83.16 रूपये प्रति लीटर थी और डिझेल की कीमत प्रति लीटर 71.12 रुपये थी। जबकि दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 75.32 रुपये कीमत चुकानी पड़ रही है और एक लीटर डीजल के लिए 66.79 रुपये चुकाने पड़ रहे है। दिल्ली में डीजल की कीमतें आज तक की सबसे ज्यादा कीमत है ऐसा कहा जा रहा है।

Gold Rate
Apr 21 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,53,100/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कर्नाटक में 12 मई को मतदान के तुरंत बाद ईंधन की कीमतों में वृद्धि शुरू हो गई। कर्नाटक चुनाव के बाद फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि होगी ऐसा अंदाजा पहले से ही लगाया गया था।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement