आधी रात को इंडिया गेट पर कांग्रेस का कैंडल मार्च, प्रियंका गांधी भी हुईं शामिल
Advertisement
उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई गैंगरेप की वारदातों के विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कैंडल मार्च निकालना शुरू कर दिया है।
प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी मार्च में शामिल हुए हैं। 11 बजे से कांग्रेस के बाकी नेताओं ने मार्च करना शुरू कर दिया था और 12 बजे तक राहुल गांधी भी मार्च भई शामिल हुए। उनके अलावा कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता भी कैंडल मार्च में शामिल हैं।
हालांकि देर रात मार्च में निकालने की वजह से आम जनता शामिल नहीं हुई है। इस मार्च को शर्मिष्ठा मुखर्जी लीड कर रही हैं।
Gold Rate
13 Jan 2026
Gold 24 KT
₹ 1,41,000/-
Gold 22 KT
₹ 1,31,100 /-
Silver/Kg₹ 2,64,000/-
Platinum
₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
उन्होंने कहा कि महिलाओं के पक्ष में वह अपना संघर्ष हमेशा जारी रखेंगे। कांग्रेस के नेता ने एक चैनल को दिए बयान में कहा कि जब सरकार सो जाए और देश का चौकीदार सो जाए तो उन्हें जगाने के लिए कुछ करना पड़ेगा। यह मार्च कांग्रेस दफ्तर से इंडिया तक सीमित है उसके बाद वैरिकेडिंग लगाई गई हैं। सुरेजवाला का कहना है कि बेटी बचाओ एक चेतावनी है नारा नहीं क्योंकि बीजेपी बलात्कारियों का संरक्षण कर रही हैं।