Published On : Wed, Feb 28th, 2018

CBI ने कार्ति चिदंबरम को हिरासत में लिया

Advertisement

नई दिल्‍ली : पूर्व केंद्रीय वित्‍त मंत्री और वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने बुधवार को चेन्‍नई से गिरफ्तार कर लिया. कार्ति की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है.

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले 26 फरवरी को दिल्ली की एक अदालत ने कार्ति चिदंबरम के चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) एस भास्कररमन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. भास्कररमन को आईएनएक्स मीडिया से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था.

Gold Rate
Feb20 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

विशेष न्यायाधीश एनके मल्होत्रा ने सीए को तिहाड़ जेल भेज दिया था. इससे पहले उन्हें प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से अदालत में पेश किया गया था. ईडी के विशेष लोक अभियोजक नीतेश राणा ने उनसे और तीन दिन की न्यायिक पूछताछ के लिए अनुमति मांगी थी. भास्कररमन को 16 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में एक पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया गया था.

कार्ति का नाम 2007 में आईएनएक्स मीडिया में कोषों को स्वीकार करने के लिए विदेशी निवेश संबर्धन बोर्ड की मंजूरी से जुड़े एक मामले में सामने आया है. उस समय उनके पिता पी चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे. ईडी ने विगत में दावा किया था कि सीए भास्कररमन ‘‘गलत तरीके से अर्जित संपत्ति’’ के प्रबंधन में कार्ति की मदद कर रहे थे.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement