
Nagpur: पिछले कुछ दिनों से इंटनेट पर छाईं एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर ने जैसे करोड़ो यूवाओं के दिल पर कबजा कर लिया है. उनका वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि वह रातों रात स्टार से भी ज्यादा फेमस हो गईं. इसी बीच फिल्ममेकर्स द्वारा प्रिया और रोशल अब्दुल रऊफ का एक और वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में दोनों प्रिया का अंदाज और भी कातिलाना नजर आ रहा है. दरअसल, यह वीडियो प्रिया और रोशन की फिल्म Oru Adaar Love का ऑफिशियल टीजर है.
Featured Products
फिल्म के इस टीजर में प्रिया और रोशन क्साल रूम में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और दोनों एक दूसरे को देख रहे हैं. तभी प्रिया अपनी उंगली को किस करते हुए उसको गन की तरह बनाते हुए सीधे रोशन पर निशाना साधती है और रोशन तुरंत ही प्रिया की अदाओं से घायल हो जाता है. बता दें, वेलेंटाइन वीक पर फिल्ममेकर्स द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो ने दोनों को कुछ ही घंटो में काफी मशहूर भी कर दिया. गौरतलब है कि प्रिया और रोशन इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं और दोनों की यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज की जाएगी.
Please do watch #OruAdaarLove movie teaser https://t.co/KhjXpgYPQd
— Priya Prakash Varrier (@priyapvarrier) February 13, 2018
गौरतलब है कि दोनों का वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसके बाद यह जानकारी मिली कि दोनों का यह वीडिया मलयालम फिल्म का है और इस फिल्म से दोनों डेब्यू कर रहे हैं. बता दें, इस फिल्म की कहानी स्कुल के समय के प्यार को दिखाती है और गाने के वीडियो में दोनों इशारों में जिस तरह से एक दूसरे को टीज करते हैं वो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आया. इसके बाद से ही प्रिया की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है और सोशल मीडिया पर उनके मीम्स भी काफी ट्रोल हो रहे हैं.








