
महिला ने घटनाक्रम की वीडियो बनाने की बात भी कही है। पुलिस ने मारपीट व कपड़े फाड़ने के आरोप को सही बताया है, जबकि महिला को निर्वस्त्र किए जाने के आरोपों से इनकार किया है। इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने बताया कि बुधवार रात महिला ने नरेला इलाके में सांसी महिलाओं से शराब पकड़वाने में मदद की थी। इसलिए उस महिला पर हमला किया गया।
बता दें कि इलाके से लगभग 350 बोतल शराब पकड़ी गई। शराब पकड़वाए जाने पर शराब माफिया के लोगों ने पुलिस के सामने ही महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। आयोग ने पुलिस से महिला को सुरक्षा देने के लिए कहा था। बुधवार को नरेला पॉकेट 11 में एक महिला पंचायत का आयोजन किया गया था। इसमें आयोग अध्यक्ष स्वाति जय हिंद, सदस्य प्रोमिला गुप्ता समेत सारिका चौधरी भी मौजूद थीं। इस पंचायत में शामिल महिलाओं ने बताया था कि घरों में अवैध रूप से शराब बेची जाती है
वीडियो साभार : आज तक
नरेला में महिला के साथ मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का वीडियो आया सामने.
शराब माफिया के खिलाफ आवाज़ उठाने पर सांसी समुदाय की महिलाओं ने एक महिला को बुरी तरह पीटा और उसके कपड़े फाड़ डाले. #UserGeneratedContent pic.twitter.com/zpGwM196dN— आज तक (@aajtak) December 8, 2017









