Published On : Fri, Oct 6th, 2017

अरुणाचल में बड़ा हादसा, भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 की मौत, 1 घायल

Advertisement

Representational Image

भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर शुक्रवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में उड़ान भरने के दौरान ये हादसा हो गया।

इस बड़ी दुर्घटना में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है। भारतीय वायुसेना के मुताबिक सुबह छह बजे Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी जिसके बाद ये हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद कोड ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जुलाई में रूस ने भारत को Mi-17V5 के 3 हेलीकॉप्टर की आखिरी खेंप भारत को सौंपी थी। ​Mi-17 V5 एक ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर है, जिसका इस्तेमाल आपदा के समय भारतीय वायुसेना करती रही है।

Gold Rate
21 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,56,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,45,800 /-
Silver/Kg ₹ 3,26,100 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

Mi-17 हेलीकॉप्टर भारत की स्पेशल फोर्स की पसंद रहे हैं। 2008 में मुंबई के नरीमन प्वाइन्ट में आतंकी हमले के वक्त भी सुरक्षा बलों ने इन्हीं हेलीकॉप्टर्स का इस्तेमाल किया था। 2013 में उत्तराखंड में बाढ़ के बाद चलाए जा रहे राहत बचाव कार्य में ये हेलीकॉप्टर और दुर्घटना का शिकार हुआ था। उस वक्त हादसे में 20 लोगों की मौत हुई थी।

कुछ दिन पहले भी इसी तरह की एक और घटना सामने आई थी। उस वक्त तेलंगाना में एयर फोर्स का एक एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया। ये एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट था जो कि तेलंगाना के कीसारा में क्रैश हुआ था।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement