Published On : Tue, Sep 19th, 2017

दीवाली तक सस्ता हो जाएगा पेट्रोल और डीजल: पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Advertisement

अमृसर: हाल ही में हुए मंत्रीमंडल विस्तार में कैबिनेट मंत्री बने धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अमेरिका में आई बाढ़ की वजह से तेल के उत्पादन में 13 प्रतिशत की गिरावट आई है जिसके वजह से ऑयल रिफाइनरी के दामों में वृद्धी देखी गई है। यह पूछे जाने पर की तेल की कीमतों में ऑयल कंपनियां काफी ज्यादा मार्जिन रख रही हैं, प्रधान ने कहा कि ऐसा नहीं है। यह कंपनिया सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं और सबकुछ पूरी तरह स्पष्ट है।

पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के अंदर लाने के सवाल पर धर्मेंद्र प्रधान ने बोला कि मैं उम्मीद करता हूं यह जल्द से जल्द हो। क्योंकि अगर ऐसा होता है तो यह कदम उपभोक्तओं को काफी फायदा पहुंचाने वाला होगा। बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान ने यह बातें सोमवार को अमृसर में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Mar 12 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,900/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,65,200/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above