Published On : Fri, Jul 7th, 2017

बाघ ने किया महिला का शिकार, वेलगांव परिसर में तनाव

Advertisement


नागपुर: उमरेड करांडला वन्यजीव अभ्यारण्य के गोठनगांव गेट क्षेत्र स्थित वेलगांव में एक महिला का बाघ ने शिकार कर लिया. मृतक महिला का नाम पार्बता राजराम परतेकी है। घटना एक बजे दोपहर की है जब महिला अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेत में थी। तभी अचानक बाघ आया और हमला कर महिला को अपने साथ ले गया। परिवारवाले इस दौरान उसे नहीं बचा पाया। सूचना मिली है कि बाघ ने महिला को करीब पाँच सौ मीटर तक घसीटता से गया।

घटना के बाद गाँववालों में रोष की लहर दौड़ पड़ी। कुछ देर के लिए चक्का जाम भी करने की कोशिश लोगों ने की। बताया जाता है कि घटना का जायजा लेने तीन घंटे बाद भी कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचने से लोगों में और आक्रोश उमड़ पड़ा। मारी गई महिला आदिवासी समाज से होने से परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और 20 लाख रुपए क्षतिपूर्ति देने की मांग सरकार से की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
29 May 2025
Gold 24 KT 95,000/-
Gold 22 KT 88,400/-
Silver/Kg 98,300/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above