Published On : Wed, Apr 12th, 2017

दैनिक भास्कर के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल का निधन

Advertisement


अहमदाबाद:
मीडिया ग्रुप दैनिक भास्कर के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल की मौत बुधवार को हार्ट अटैक से हो गई। वह अहमदाबाद से एक फ्लाइट में जा रहे थे जब उन्हें हार्ट अटैक हुआ। उनकी मौत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदना प्रकट की।

शिवराज सिंह चौहान ने कई ट्वीट कर उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘भास्कर समूह के चेयरमैन श्री रमेश अग्रवाल जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है। वह संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय हेतु याद किये जायेंगे।’

बताया जा रहा है कि रमेश अग्रवाल अहमदाबाद से एक फ्लाइट में उड़ान भरने के लिए तैयार थे तभी उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। उन्हें हार्ट अटैक हुआ जिसके बाद उनके निधन की पुष्टि की गई।

Gold Rate
03 June 2025
Gold 24 KT 97,200/-
Gold 22 KT 90,400/-
Silver/Kg 101,000/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Advertisement
Advertisement