Published On : Wed, Apr 12th, 2017

जियो ने लॉन्च किया ‘धन धना धन’ ऑफर, 309 में 3 महीने सबकुछ फ्री

Advertisement


मुंबई:
रिलायंस जियो ने मंगलवार को अपने यूजर्स के लिए धन धना धन आॅफर लॉन्च किया है. इस नए आॅफर के तहत कंपनी यूजर्स को 309 रुपए में 3 महीने तक अनलिमिटेड डेटा, कॉल और एसएमएस सर्विस फ्री दे रही है. इस प्लान में हर रोज 1 जीबी डेटा मिलेगा और इसकी वलिडिटी 84 दिन होगी.

वहीं दूसरा प्लान 509 रुपए का है, जिसके तहत यूजर्स को पहले रिचार्ज पर अनलिमिटेड डाटा (2 जीबी 4जी स्पीड पर प्रतिदिन), कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा दी जाएगी. प्लान्स की ज्यादा जानकारी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट www.jio.com से ली जा सकती है. इन प्लान्स की जानकारी देते हुए कंपनी ने ट्वीट भी किया है.


बता दें कि इन प्लान्य का मजा सिर्फ जियो प्राइम मेंबर्स ही उठा सकते हैं. अगरआप भी इन प्लान्य का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए प्राइम मेंबरशिप लेनी होगी. अगर आप ऐसा नहीं कर पाते तो परेशान होने की जरूरत नहीं आप इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए 408 रुपये (99+309) या 608 रुपए (99+509) का रिचार्ज करा सकते हैं.

जिन जियो यूजर्स ने अभी तक अपना पहला रिचार्ज नहीं कराया है, उन्हें 15 अप्रैल 2017 तक रिचार्ज कराना है. अगर यूजर ऐसा नहीं करते हैं, तो उनको जियो सर्विसेस मिलना बंद हो जाएगी.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement