Published On : Tue, Mar 21st, 2017

महाराष्ट्र: जलगांव जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

Advertisement
Murder

Representational Pic

जलगांव: उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में अज्ञात लोगों द्वारा एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या किये जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि जिले के भादली गांव में हत्या की इस वारदात का आज सुबह पता चला।

किसान प्रदीप सूरज भोले (47), पत्नी संगीता (40), बच्चे दिव्या (7) और चेतन (5) का शव उनके घर में मिला। मृतकों के सिर और शरीर पर जख्म के गहरे निशान थे। उन्हें संभवत किसी धारदार हथियारों से मारा गया था।

Gold Rate
09 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,37,000/-
Gold 22 KT ₹ 1,27,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,42,000/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस ने बताया कि उनके घर के दरवाजे खुले थे और शव खून से लथपथ थे।

नसीराबाद पुलिस थाना के प्रभारी राहुल वाग ने बताया कि हत्या निजी रंजिश के चलते किये जाने की आशंका है, लेकिन पुलिस मामले में हर कोण से जांच कर रही है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement