Published On : Tue, Mar 14th, 2017

पार्टी के ख़िलाफ़ काम करने वाले दो मंत्री बीजेपी से निलंबित

Advertisement

नागपुर: हालही में हुए महानगर पालिका के चुनाव में पार्टी लाइन से हटकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं पर भाजपा द्वारा कार्रवाई का सिलसिला अब भी जारी है। मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष विधायक सुधाकर कोहले ने दो पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया। शहर मंत्री विजय आसोले और दक्षिण नागपुर मंडल के महामंत्री बंडू सिरसाट पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप चुनाव के दौरान लगा था जिसके बाद पार्टी ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी जवाब न दिए जाने की वजह से शहर अध्यक्ष ने दोनों को 6 वर्षों के लिए निलंबित कर दिया। मनपा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली पार्टी पार्टी विरोधी गतिविधियां करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। मनपा चुनाव में अपने संगठन की बदौलत इस मुकाम को हासिल करने वाली पार्टी अनुशासन के नाम पर कड़े फैसले ले रही है। इसका एक मकसद कार्यकर्ताओं को सीख देना भी समझा जा रहा है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
28 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,64,400/-
Gold 22 KT ₹ 1,52,900 /-
Silver/Kg ₹ 3,72,000 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above