Published On : Sat, Oct 15th, 2016

होटल ‘द लिजेंड इन’ के कमरे में मिला देह व्यापार अड्डा

Advertisement
File Photo

File Photo

Nagpur: अपराध शाखा पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर वर्धा रोड के होटल ‘द लिजेंड इन’ के कमरे में छापा मारकर दो पीड्रित युवतियों को छुड़ाया

पुलिस दल को यवतमाल के विशालनगर निवासी दंपति आरोपी अमित अनिल मादेवार (42) और रितू अमित मादेवार द्वारा युवतियों को अधिक पैसे कमाने का झांसा देकर देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिली.

पुलिस टीम ने महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ होटल में कार्रवाई करके आरोपियों के कमरे से पीड्रित युवतियों को छुड़ाया. पुलिस के अनुसार आरोपी दंपति युवतियों को नागपुर से सस्ते कपडे. खरीदकर अधिक कीमत में बेचने का झांसा देकर नागपुर लाते थे. यहां युवतियों को होटल के कमरे में रखकर देह व्यापार के लिए दबाव डालते थे. कुछ युवतियों के तैयारी दिखाने पर ग्राहकों को बुलाकर देह व्यापार कराते थे.

Gold Rate
Apr 15 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,56,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान से 200 मीटर के अंतर पर देह व्यापार अड्डा चलाने के आरोप में अनैतिक व्यापार प्रतिबंधक कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement