Published On : Thu, Aug 18th, 2016

जवानों के बीच उमा भारती ने मनाया रक्षाबंधन त्यौहार

Advertisement

Uma Bharti at CRPF Nagpur  (2)
नागपुर:
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गुरुवार 18 अगस्त 2016 को सीआरपीएफ जवानों के साथ रक्षा बंधन मनाया। उमा ने सन्यासी धर्म के पालन की बाध्यता बताते हुए जवानों को उन्होंने ख़ुद तो राखी नहीं बांधी पर उनकी तरफ़ से अन्य महिला ने जवानों को राखी बांधी। उमा ने जवानों को तिलक लगाया और मिठाई खिलाई। हिंगना स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में आयोजित समारोह में मौजूद उमा ने जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, उनके और देश की रक्षा में तत्पर जवानों का आभार माना।

इस दौरान उमा भारती ने कहा कि अमेरिका हमसे तकनीक में आगे हो सकता है लेकिन आत्मबल के मामले में अमेरिका को हमारे जवानों के पैरो पर माथा टेकना होगा। हमारे जवानों के हांथ मर्यादा के बंधन से बंधे है नहीं तो वह आतंकवाद के माध्यम से भारत को परेशान कर रहे पाकिस्तान के लाहौर और कराची में तक तिरंगा फहरा दे।

संघ प्रमुख से भी की मुलाकात
उमा भारती रक्षाबंधन कार्यक्रम निपटाकर संघ मुख्यालय भी गई। इस शुभ अवसर पर उन्होंने संघ प्रमुख का भी आशीर्वाद प्राप्त किया। सुब्रमण्यनन स्वामी, प्रवीण तोगड़िया के बाद वह संघ मुख्यालय पहुंची है। उमा भारती के पास जल संसाधन, नदी विकास व गंगा पुनरुत्‍थान विभाग है। इस मुलाकात में संघ प्रमुख मोहन भागवत और उनके बीच उनके विभाग के अंतर्गत हो रहे काम और आगामी चुनावो को लेकर चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे है।
Uma Bharti at CRPF Nagpur
Uma Bharti at CRPF Nagpur
Uma Bharti at CRPF Nagpur
Uma Bharti at CRPF Nagpur

Gold Rate
03 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,62 600 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement