Published On : Fri, Jul 22nd, 2016

‘आप’ की विशाल बाईक रैली निकलेगी कल

Advertisement
AAP Bike Rally

File Pic


नागपुर:
सड़कों के भ्रष्टाचार में लिफ्त ठेकेदार, इंजिनीअर और नेताओं पर एफ.आई.आर दर्ज करवाने तथा जनजागृति के लिए आम आदमी पार्टी विशाल बाइक रैली निकलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनपा द्वारा सड़क बनाने में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। सड़कों के भ्रष्टाचार में लिफ्त ठेकेदार, इंजिनीअर और नेताओं के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करवाने तथा जनजागृति के लिए आम आदमी पार्टी विशाल बाइक रैली निकलेगी। यह रैली शनिवार 23 जुलाई को शाम 4 बजे आई.डी.बी.आई. बँक सिविल लाइन्स ब्रांच से निकलकर व्हैरायटी चौक, लोकमत चौक, कॉंग्रेस नगर चौक, बैद्यनाथ चौक, मेडीकॅल चौक, क्रीडा चौक, रेशीमबाग चौक, अशोक चौक, अग्रसेन चौक, कमाल चौक, इंदोरा चौक, गड्डीगुदाम चौक तथा आर.बी.आई. चौक से आई.डी.बी.आई. बँक, सिविल लाईन ब्रांच तक शाम को 7.00 बजे पहुंचेगी.

दोपहर 3.30 बजे सीताबर्डी थाने में मनपा अधिकारी, नगर सेवक, इंजिनीअर और ठेकेदारों के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करायी जायेगी। रैली के बीच में आनेवाली सड़को के गड्ढों में वृक्षारोपण किया जायेगा और साथ ही गड्ढों का नामकरण भी किया जाएगा।

Gold Rate
15 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,32,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,23,600 /-
Silver/Kg ₹ 1,92,100/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement