Published On : Tue, Mar 24th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गुमगांव जीरो पॉइंट पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, पोल और सीसीटीवी कैमरे को मारी टक्कर

Advertisement

नागपुर: नागपुर के समृद्धि महामार्ग के गुमगांव स्थित जीरो पॉइंट पर मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। एक तेज रफ्तार बड़ा ट्रक गोल राउंड में अनियंत्रित होकर घुस गया और वहां लगे पोल तथा सिसी टीवी कैमरे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल और कैमरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही समृद्धि रोड पर तैनात ट्रैफिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हादसे के कारण इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने जल्द ही नियंत्रित कर लिया और यातायात को सुरक्षित रूप से चालू किया।

Gold Rate
Apr 30- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,49,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,38,200/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घायल ट्रक चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement