
दि. 6 फरवरी 2026 मा. मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस द्वारा महाराष्ट्र हेतु वर्ष 2026-27 के लिए बजट प्रस्तुत किया गया। जिस पर विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री फारूक अकबानी ने प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि यह एक संतुलित बजट है। इस बजट में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने एवं झुग्गी झोपड़ियों के पुर्नविकास हेतु जो घोषणाएं की गयी है वह स्वागत योग्य है इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
चेंबर के उपाध्यक्ष स्वप्निल अहिरकर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री ने नए नागपुर घोषणा की है तथा उसके लिए निधी भी आबंटित की है यह विदर्भ के विकास के दृष्टिकोण बहुत ही महत्वपूर्ण व स्वागत योग्य है।
चेंबर के उपाध्यक्ष सीए अश्विनी अग्रवाल ने कहा कि इस बजट में सरकार द्वारा राजकोषीय वित्तीय घाटा को तय सीमा मंे रखने की घोषणा की है जो कि एक स्वागत योग्य प्रयास है। साथ ही पूंजीगत व्यय को 1 लाख 9 हजार करोड़ से घटाकर 93 हजार करोड़ कर दिया गया है जो कि अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा साबित नहीं होगा।
चेंबर के उपाध्यक्ष श्री उमेश पटेल ने कहा कि इस बजट में राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य एवं किसानों के लिए जल आपूर्ति संबंधी कोई विशेष घोषणाएं नहीं की गयी है।
चेंबर के सीए हेमंत सारडा ने कहा कि इस बजट में किसानों के कर्ज माफी तथा लाड़ली बहीन योजना को जारी रखने की घोषणा की गयी है। इसका राज्य की अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा इसे देखना होगा। प्रोफेशन टैक्स में ऐमेन्स्टी स्कीम की भी अपेक्षा थी जिसकी घोषणा इस बजट में नहीं गयी। सरकार द्वारा इस ओर ध्यान देना चाहिए।
चेंबर के कोषाध्यक्ष श्री सचिन पुनियानी ने कहा कि इस बार राज्य सरकार द्वारा गाड़ियो पर रोड टैक्स बढ़ाया गया है इससे आम जनता के खर्चो में बढ़ोतरी होगी जो कि उनके तकलीफदायक हो सकता है।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव सीए हेमंत सारडा ने दी।








