Published On : Tue, Feb 3rd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

आर सैंडेश ग्रुप और रेनोवेटियो फाउंडेशन द्वारा नागपुर में मेगा वृक्षारोपण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

Advertisement

नागपुर: आर सैंडेश फाउंडेशन और रेनोवेटियो फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से नागपुर शहर में पिछले वर्ष 10,000 पेड़ों का सफलतापूर्वक रोपण किया गया था और इसी क्रम में इस वर्ष भी 10,000 नए पौधों के रोपण अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई।

हर वर्ष 10,000 पौधे लगाने के स्पष्ट उद्देश्य के साथ यह पहल शहर में वायु गुणवत्ता सुधारने, हरियाली बढ़ाने, जैव विविधता को संरक्षण देने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और टिकाऊ पर्यावरण निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Gold Rate
03 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,62 600 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस वर्ष का वृक्षारोपण अभियान रविवार दिनांक 01/02/26 को चिखली चौक, कलमना में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल की क्षेत्रीय प्रमुख श्रीमती हेमा देशपांडे जी, पार्षद श्री प्रदीप फोहाने जी, श्रीमती सरिता कावरे जी, श्रीमती दुर्गेश्वरी कोसेकर जी तथा श्री अरुण हरोडे जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आर सैंडेश ग्रुप की ओर से श्री नितिन अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे और सक्रिय रूप से वृक्षारोपण में सहभागिता की। पिछले 20 वर्षों से निर्माण और रियल एस्टेट क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुके आर सैंडेश ग्रुप द्वारा वर्ष 2020 से अपनी फाउंडेशन के माध्यम से विभिन्न सामाजिक गतिविधियां भी निरंतर संचालित की जा रही हैं।

नागपुर महानगरपालिका के उद्यान विभाग प्रमुख श्री अमोल चोरपागर सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर वृक्षारोपण अभियान को प्रशासनिक सहयोग और समन्वय प्रदान किया।

रेनोवेटियो फाउंडेशन की ओर से संस्थापक नकुल अग्रवाल एवं श्रद्धा अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

रेनोवेटियो फाउंडेशन पिछले 14 वर्षों से नागपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर सामाजिक कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रभावी बदलाव लाना, नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देना तथा दीर्घकालिक सामाजिक विकास को सशक्त बनाना है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement