Published On : Wed, Dec 14th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

सड़क दुर्घटनाओं को रोकना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

Advertisement

परिवहन आयुक्त भीमनवार ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहा

नागपुर: सुप्रीम कोर्ट सुरक्षा समिति के सदस्य न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अभय साप्रे के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की समीक्षा की गई। परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार ने कहा कि प्रदेश में दुर्घटना संभावित स्थानों को पहचान कर दुर्घटनाओं को रोकने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Gold Rate
Mar 16 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,57,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,46,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,56,200/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बैठक में कलेक्टर डॉ. विपिन इटनकर, संयुक्त पुलिस आयुक्त अश्वती दोरजे, जिला पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रवींद्र भुयार, स्वास्थ्य सेवाएं संयुक्त निदेशक डॉ. पूजा सिंह, परिवहन विभाग की उपायुक्त चेतना तिड़के आदि अधिकारी गण उपस्थित थे।

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अभय साप्रे ने नागपुर में हुए सड़क हादसों की समीक्षा की। इस समय भीमनवार बोल रहे थे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सेवानिवृत्त जस्टिस अभय साप्रे की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। इसके लिए देश भर में 25 निदेशक नियुक्त किए गए हैं। विभिन्न राज्यों में समीक्षा की जा रही है। इसी के तहत यह समीक्षा बैठक नागपुर में आयोजित की गई थी। सितंबर महीने में मुंबई में एक मीटिंग हुई थी।

उसके बाद नागपुर में बैठक हुई और पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन दिया गया। सड़क दुर्घटनाओं और इसके चलते होने वाली मौतों को रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों पर एक प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर उन्होंने नागपुर में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर क्या कार्रवाई की जाए, इस आशय के सुझाव मांगे हैं। मई में इसकी दोबारा समीक्षा की जाएगी। साप्रे के मार्गदर्शन में उनके निर्देशानुसार दुर्घटनाओं की संख्या कम करने का प्रयास किया जाएगा। नागपुर जिले की सड़कों की कुल लंबाई के 10 प्रतिशत भाग पर दुर्घटनाएं होती हैं। हम उस पर ध्यान केंद्रित करने जा रहे हैं। ऐसे कुल 20 से 22 स्थान पहचाने गए हैं। जल्द ही इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भीमनवार ने आगे कहा कि इससे 85 प्रतिशत दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिलेगी।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement