नागपुर: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप जॉर्डन ओमान में गोल्ड मेडल हासिल करके भारत व नागपुर शहर का नाम रोशन करने वाली अल्फिया पठान का शुक्रवार को नागपुर आगमन पर उनके निवास स्थान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा सत्कार किया गया।
नागपुर शहर अध्यक्ष वसीम लाला के हाथों उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शहर राकांपा उपाध्यक्ष राजा बेग, शहजाद अंसारी, सचिव अख्तर अली, मिर्जा रिजवान बेग, नसिम सिद्दीकी, राकांपा अल्पसंख्यक विभाग पश्चिम नागपुर के अध्यक्ष अनवर पटेल, शकील अहमद, शफिख खान, शादाब खतिफ, आदि उपस्थित थे।