Published On : Fri, Aug 5th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मुंडा देवल महादेव मंदिर में अखंड रामायण पाठ 8 को

Advertisement

– 9 अगस्त को होगा महाप्रसाद

नागपुर – मुंडा देवल महादेव मंदिर समिति की ओर से सावन मास निमित्त प्राचीन मुंडा देवी मंदिर , टेकड़ी रोड,सीताबर्डी में 8 व 9 अगस्त को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रमों की श्रृंखला में 8 अगस्त को दोपहर 1 बजे शिवजी का लघुरुद्राभिषेक किया जाएगा। पश्चात दोपहर 3 बजे से श्री अखंड रामायण पाठ आरंभ होगा। 9 अगस्त को श्री अखंड रामायण के पाठ का समापन दोपहर में होगा। साथ ही इसी दिन पुनः शिवजी का लघु रुद्राभिषेक किया जाएगा।

Gold Rate
Feb20 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शाम को 8 बजे भक्तों के लिए भव्य महाप्रसाद आयोजित है।भजन मंडल की ओर से शिव जी के भजन किये जाएंगे। इसमें अधिक से अधिक संख्या में भक्तों से उपस्थिति की अपील की गई है। ज्ञात रहे कि मुंडा देवल महादेव मंदिर शहर के प्राचीन मंदिरों में शामिल है। सावन के सोमवार व शिवरात्रि को यहां शिवजी की सुंदर सेज सजाई जाती है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement