Published On : Sun, Jul 10th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

ऑनलाइन मनाया गया सुनील गावस्कर का जन्मदिन

Advertisement

नागपुर /सावनेर: स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल हेती (सुरला) के विद्यार्थियों ने घर पर सुरक्षित रहते हुए ऑनलाइन मनाया प्रख्यात क्रिकेटर सुनील गावस्कर का जन्मदिन। सुनील गावस्कर का जन्म 10 जुलाई 1949 को मुंबई में हुआ था। उनका पूरा नाम सुनील मनोहर गावस्कर है। सनी और लिटिल मास्टर के नाम से प्रख्यात गावस्कर इंडिया की कप्तानी भी कर चुके हैं। 1 वर्ष में चार बार एक हजार रन बनाने का कीर्तिमान भी उनके नाम दर्ज है।

30 शतक लगाकर उन्होंने सर डॉन ब्रैडमैन के कीर्तिमान की बराबरी की थी। उनकी ऑटोबायोग्राफी ‘सनी डेज’ काफी लोकप्रिय हुई। 1966 में रणजी मैचों से उन्होंने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत की थी।1971 में वेस्टइंडीज टूर से उन्होंने अपने टेस्ट कैरियर की शानदार शुरुआत की थी । अपने ग्यारहवें टेस्ट में एक हजार रन बनाकर उन्होंने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। पुस्तकें पढ़ने एवं संगीत सुनने का भी उन्हें गजब का शौक है।

Gold Rate
15 july 2025
Gold 24 KT 98,200 /-
Gold 22 KT 91,300 /-
Silver/Kg 1,12,500/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

विश्व क्रिकेट में दस हजार रन और 30 शतक बनाने वाले वे पहले बल्लेबाज हैं। खेल स्तंभ लेखक और खेल समीक्षक के रूप में भी वे अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल ने पूरे हर्षोल्लास से उनका जन्मदिन मनाया एवं उनके शतायु होने की ईश्वर से प्रार्थना की। बाबू देशमुख प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आशीष देशमुख ने स्कूल के उपक्रम की सराहना की।

Advertisement
Advertisement