Published On : Mon, Oct 18th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

रेलवे पुल से गिरकर महिला की मौत

Advertisement

नागपुर: रेलवे पुल पार करते समय अचानक ट्रेन आने से उसी रस्ते से जा रही महिला ने अपना संतुलन खो दिया और वह पुल से नीचे नाले में गिर गईं। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना कलमना इलाके के अंतर्गत घटी है। मंगला संतोष बिलोने (50) मृतक महिला का नाम है और वे रामेश्वरी, रामटेकनगर की निवासी हैं।

मंगला दरअसल एक श्रमिक थीं। शनिवार शाम को करीब छह बजे वे अपनी सहेली के साथ जा रही थीं। कलमना बाजार से कामठी रोड तक जाने के लिए पीली नदी पर एक पुल है। पुल पार करते समय अचानक एक ट्रेन आई और मंगल अपना संतुलन खो बैठीं।

Gold Rate
13 June 2025
Gold 24 KT 99,400 /-
Gold 22 KT 92,400 /-
Silver/Kg 1,07,100/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वे पुल से सीधे पीली नदी में गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आकस्मिक मौत मामला दर्ज किया हैं और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement