Published On : Thu, Aug 26th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष ने किया पाचपावली प्रसूति अस्पताल का दौरा

Advertisement

नागपुर: रोगियों की तरफ से लगातार शिकायतें मिलती हैं कि पाचपावली प्रसूति अस्पताल में डॉक्टर नहीं रहते हैं और कोई ऑपरेशन नहीं किया जाता है। इन शिकायतों पर गौर करते हुए नागपुर महानगरपालिका के स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष महेश महाजन ने पाचपावली प्रसूति अस्पताल का अचानक दौरा किया। इस दौरान महाजन के साथ अतिरिक्त चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र बहिरवार और डॉ. विजय जोशी मौजूद थे।

महाजन को डॉक्टरों ने बताया कि प्रसूति वार्ड में 4 डॉक्टर काम कर रहे हैं। वे शिफ्ट में काम करते हैं। उन्हें बताया गया कि ऑपरेशन के लिए पैथोलॉजिस्ट की अनुपलब्धता के कारण ऑपरेशन प्रक्रिया को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

Gold Rate
15 May 2025
Gold 24 KT 92,100/-
Gold 22 KT 85,700/-
Silver/Kg 94,800/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस पर अध्यक्ष ने कहा कि जल्द से जल्द ऑपरेशन शुरू करने की व्यवस्था की जानी चाहिए और अस्पताल को सही तरीके से चलाने के लिए उचित कार्रवाई करनी चाहिए। महाजन ने डॉक्टरों को कार्रवाई पर रिपोर्ट सौंपने के भी निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement