Published On : Tue, Apr 20th, 2021

भारत में पिछले 24 घंटे में 2,59,170 नए COVID-19 मामले, एक दिन में सबसे ज़्यादा मौत

Advertisement

नागपुर– कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार बदस्तूर जारी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को एक बार फिर देश में ढाई लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं.

यह लगातार चौथा दिन है जब देश में ढाई लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं, मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में 2,59,170 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,53,21,089 हो गई है.

Gold Rate
Feb 13 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,800 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वहीं इस अवधि में मरने वालों की संख्या सर्वाधिक 1761 रही है, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 1,80,530 हो गई है. सबसे चिंता का विषय यह है कि देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में इस वक्त कोविड के एक्टिव 20,31,977 हैं. यानी कि इनका इलाज या तो अस्पताल में चल रहा है या फिर यह डॉक्टरों के निर्देश पर होम आइसोलेशन में है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement