Published On : Sat, Apr 10th, 2021

जिन्दा कोरोना मरीज के परिजनों को अस्पताल ने सौपा शव..

Advertisement

निजी कोविड अस्पताल मे महिला मरीज का इलाज जारी होते हुए भी अस्पताल प्रबंधन की तरफ से एक दुसरी महिला का शव परिजनों को सौपा गया..
यह भयंकर लापरवाही वर्धा रोड पर स्थित ‘ गायकवाड़ पाटिल कोविड़ालय ‘ मे सामने आयी.. इस घटना से दुखी और पीड़ित परिजनों ने हिंगना पुलिस मे शिकायत दर्ज की है..

मरीज के रिस्तेदार मनोज लिहितकर की जानकारी के अनुसार उनकी 63 वर्षीय मौसी आशा मुन यह शुक्रवार को पॉजिटिव पायी गयी. परिवार मे संक्रमण न फैले साथ ही उनका इलाज हो इसलिए उन्हें गायकवाड़ कोविड़ालय मे भर्ती कराया गया.. अगले दिन शनिवार को सुबह 8 बजे उन्हें अस्पताल से फ़ोन आया जिसमे अस्पताल ने आशा मुन के मौत की जानकारी दी.. सभी घरवालों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा.

Gold Rate
13 June 2025
Gold 24 KT 99,400 /-
Gold 22 KT 92,400 /-
Silver/Kg 1,07,100/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अस्पताल ने आशा मुन के नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र तथा प्लास्टिक की बैग मे रखी लाश भी परिजनों को सौप दी.. लाश ले जाने कहा गया.. चेहरा देखते ही सभी रिस्तेदार भौचक्के रह गए. यह लाश आशा मुन की थी ही नहीं.

आशा मुन को जहा भर्ती कराया गया था वहा रिस्तेदारो ने दौड़ लगाई.. तो आशा मुन वार्ड के अपने बेड पर बैठे सेब खा रही थी.. अस्पताल के बाउंसररो ने रिस्तेदारो को बाहर निकाला.. फिर परिजनों ने डिस्चार्ज लेकर आशा मुन को होम आयसोलेशन मे रखने की व्यवस्था की साथ ही हिंगना थाने मे अस्पताल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करायी… पुलिस मामले की जाँच कर रही है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement