Published On : Tue, Feb 16th, 2021

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार, ट्रेलर और टेम्पो की टक्कर, 5 लोगों की मौत, 5 गंभीर रूप से हुए घायल

Advertisement

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खापोली के पास मंगलवार रात 12.45 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है और 5 यात्री घायल हैं। यहां मुंबई जाने वाले रास्ते पर फूड मॉल के पास एक टेम्पो, ट्रेलर और दो कार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। इसमें घायल हुए दो लोगों को पनवेल और 3 को वाशी के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया जाएगा।

मृतकों में सभी लोग कार में सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई और उसमें सवार लोगों के शवों को बड़ी मुश्किल से निकाला जा सका। माना जा रहा है कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर दोनों कार से टकराया। दुर्घटना के बाद हाईवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मलबे को किनारे किया और यातायात दो बजे के आसपास सुचारू हो सका।

Advertisement
Advertisement

Gold Rate
27 June 2025
Gold 24 KT 96,400 /-
Gold 22 KT 89,700 /-
Silver/Kg 1,07,500/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above