Published On : Fri, Aug 28th, 2020

प्रधानमंत्री आवास की किस्त को लेकर सीएमओ से मिले भाजपा नेता

Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए एक करोड़ 58 लाख

सौसर- लोधीखेड़ा नगर पंचायत के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास निर्माण में राशि आवंटन को लेकर हो रही देरी के संबंध में पूर्व जिला भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री राहुल मोहोड़ ने नगर पंचायत लोधीखेड़ा पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए नगर पंचायत लोधीखेड़ा सीएमओ से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री आवास की राशियों हितग्राहियों के खाते में जल्द से जल्द आवंटित करने की मांग की गई.

Gold Rate
Feb 18 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,40,700 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके पूर्व राहुल मोहोड़ के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास जैसे कई जन कल्याणकारी योजनाओं का कार्यकर्ताओं के द्वारा अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करते हुए छूटे गए हितग्राहियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने एवं योजनाओं का प्रचार प्रसार करने आदि को लेकर भी चर्चा की गई

प्रधानमंत्री आवास को लेकर सीएमओ से की चर्चा मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा बीते दिनों नगर पंचायत लोधीखेड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना मैं किश्त के रूप में रूप में ₹1 करोड़ 58 लाख रुपये की राशि पहुंचाई गई है,

भाजपा नेता राहुल मोहोड़ ने गुरूवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ में नगर पंचायत लोधीखेड़ा में पहुंचकर सीएमओ से चर्चा की साथ ही गरीबों को आवास निर्माण में राशि नहीं होने के कारण आ रही दिक्कतों से अवगत कराया, चर्चा के दौरान सीएमओ के द्वारा भी जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास की किस्त स्थानांतरित करने को लेकर आश्वासन दिया, इस दौरान भाजपा नेता लीलाधर बागड़े,भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभाकर बोबडे,होमदेव बंजारकर,दिनेश रायकवार,राजू गायकवाड़,रूपेश बागड़े,मेघराज ढोबले,आदि थे,

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement