Published On : Tue, May 19th, 2020

गोंदियाः मुंबई से लौटे २ प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Advertisement

ग्रीन जोन से आरेंज जोन में जम्प

गोंदिया: देशभर से मरीजों का अपने घर की ओर पलायन जारी है। गोंदिया जिले में भी विदेश से तथा देश के सभी महानगर जैसे- पूना, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद आदि रेड जोन इलाकों में काम करने वाले मजदूर अपने घरों की ओर बड़ी संख्या में लौट रहे है, एैसे में जिले पर करोनो का खंतरा मंढरा रहा था जिसकी आज तस्तीक हो गई।

Gold Rate
19 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,32,000/-
Gold 22 KT ₹ 1,22,800 /-
Silver/Kg ₹ 1,98,700/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जिला परिषद स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से आज १९ मई के शाम प्रेस नोट जारी करते बताया गया है कि, मुंबई से आए २ प्रवासी १९ मई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

इनमें से एक मजदूर १५ मई के शाम मुंबई से एक ट्रक में सवार होकर अन्य मजदूरों के साथ गोंदिया आया था जिसे आईसोलेशन सेंटर में रखा गया। इसे १६ मई को बुखार आने पर गोंदिया के कोरोना केयर सेंटर में भर्ती किया गया और उसके गले के स्वैब नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। साथ ही मुंबई से १७ मई को टैक्सी द्वारा आमगांव आए एक यात्री को सीधे गोंदिया के सामान्य अस्पताल में भर्ती किया गया था।

इन दोनों मरीजों के नमूनों की रिपोर्ट १९ मई को पॉजिटिव पायी गई है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बनी हुई और दोनों के साथ यात्रा करने वाले प्रवासियों की जांच चल रही है।

अब अर्जुनी मोरगांव क्षेत्र अंतर्गत आने वाले परिसर को कन्टेनमेंन जोन घोषित कर दिया गया है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्याम निमगड़े की ओर से बताया गया है कि, बाधित दोनों मरीजों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की अब तलाश की जा रही है।

रवि आर्य

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement