Published On : Wed, Jan 22nd, 2020

खासदार क्रीड़ा महोत्सव : केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मुसेवाडी कबड्डी की टीम को दिया पुरस्कार

Advertisement

नागपुर– रामटेक तहसील के मुसेवाडी के श्रीराम क्रीड़ा मंडल के योगेश व् किरण घुगुस्सकर,विक्की राऊत के मार्गदर्शन में खासदार क्रीड़ा महोत्सव में अंडर 14 में लड़के और लड़कियों के ग्रुप शामिल हुए।

17 से 19 जनवरी तक हुए कबड्ड़ी टूर्नामेंट में 14 सागर मेश्राम, शिवम् अमृते, रंजीत मनघटे, संकेत फरकडे, अनिकेत राऊत, तेजस राऊत, स्वप्निल झाड़े, रुणाल वारवे, दीपक शेंद्रे, पियूष डोंगरे, हृषिकेश शेंडे, भूषण सेबे ने नागपुर के नवमहाराष्ट्र क्रीड़ा मंडल की टीम को फाइनल मैच में छह खिलाड़ियों से मात देकर विजेता पद हासिल किया।

Gold Rate
02 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,200/-
Gold 22 KT ₹ 1,40,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,62 600 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

टीम के सागर मेश्राम को उत्कृष्ट खिलाड़ी तो वही रंजीत मनगटे को उत्कृष्ट संरक्षक के तौर पर सम्मानित किया गया। लड़कियों में अंजलि लोनारे,राधा धुर्वे, कल्याणी टोंगे, संजना राऊत, ज्योति भोयर, शैजल वारके, अक्षता येसनसूरे, हर्षदा राऊत, मयूरी अम्बाडरे, चैताली नवघरे, तेजस्विनी भोयर, वैशाली धुर्वे ने नागपुर के महाराष्ट्र क्रीड़ा मण्डल की टीम के साथ हुए मैच में एक डाव और दो खिलाड़ियों से मात देकर तीसरा पायदान पाया। विजयी टीम को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुरस्कार प्रदान किया।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement