Published On : Wed, Apr 1st, 2020

गोंदिया जिले के 98792 लाभार्थियों को अगले 3 महीने तक फ्री मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

Advertisement

उज्जवला योजना के लाभार्थी मुफ्त सिलेंडर के पात्र होंगे

गोंदिया– कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच केंद्र के मोदी सरकार ने देश के हर गरीब की चिंता शुरू कर दी है। उज्जवला योजना के लाभार्थी परिवारों को अगले 3 माह तक मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की गई है।

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

केंद्र सरकार के इस फैसले से गोंदिया जिले के 98,792 गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। लाभार्थियों की घरेलू सिलेंडर राशि अप्रैल के महीने में लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा की जाएगी । अप्रैल , मई और जून 2020 तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अगले 3 महीने तक मुफ्त सिलेंडर पाने के पात्र होंगे।

इसके लिए लाभार्थियों को अपने पंजीयन मोबाइल नंबर से सिलेंडर के लिए पंजीकरण करना होगा ।

Advertisement

ग्राहकों को सिलेंडर प्राप्त करने के लिए संबंधित एलपीजी गैस वितरण कंपनी के शोरूम या गोदाम में नहीं जाना होगा ।

इसकी सूचना हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के जिला नोडल अधिकारी पंकज अम्बलदेघे की ओर से दी गई है।

उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल तक देश में लाकडाउन का ऐलान किया गया है , मुश्किलों से निपटने के लिए केन्द्र सरकार विभिन्न राहत पैकेज की घोषणा कर रही है इसी के तहत मजदूरों , गरीबों , आदिवासियों , विधवाओं को सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत अगले 3 महीने मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.