Published On : Tue, Sep 7th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

90 पीओपी मूर्तियां जब्त, मनपा ने की कार्रवाई

Advertisement

-1.21 लाख रुपए का जुर्माना वसूला

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के एनडीएस दस्ते ने पूरे शहर में पीओपी मूर्तियों की बिक्री, खरीदारी और इस्तेमाल के मामले सामने आने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। महापौर दयाशंकर तिवारी एवं मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. के निर्देशानुसार मंगलवार को शहर के दस में से पांच मनपा जोन में कार्रवाई की गई। इसके तहत शहर में 90 पीओपी मूर्तियों को जब्त कर मूर्ति विक्रेताओं से 1 लाख 21 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।

Gold Rate
Sept 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,35,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके अलावा पीओपी गणेश प्रतिमा बेचने वाली दो दुकानों को भी सील कर दिया गया है। पीओपी मूर्तियों के खिलाफ जारी अभियान में उपद्रव खोजी दल (एनडीएस) ने शहर के लक्ष्मीनगर, धरमपेठ, हनुमान नगर, नेहरूनगर और मंगलवारी आदि पांच जोनों में 106 दुकानों का निरीक्षण किया, जिसमें से 90 पीओपी मूर्तियां जब्त की गई।

Advertisement

सर्वाधिक 50 हजार रुपए जुर्माना हनुमान नगर जोन के अंतर्गत वसूल किया गया। जोन में कुल 25 दुकानों की तलाशी ली गई और 60 पीओपी मूर्तियों को जब्त किया गया। इस कार्य में मनपा की टीम को ग्रीन विजिल फाउंडेशन के कौस्तभ चॅटर्जी, सुरभि जयस्वाल, मेहुल कोसुरकर, श्रीया जोगे आदि सदस्यों का सहयोग मिला।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.