Published On : Sun, Jul 1st, 2018

89 वर्ष पुरानी इमारत ढहाई

Advertisement

नागपुर: मनपा के प्रवर्तन विभाग ने लोहापुल के समीप स्थित एक 89 वर्ष पुरानी जर्जर इमारत को ढहा दिया. इस जर्जर इमारत के बारिश के दौरान गिरने का खतरा था. सुबह प्रवर्तन विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू की. इमारत को ढहाने के लिए दो जेसीबी लगाई गई थी.

सुबह हुई कार्रवाई शाम तक चलती रही और केवल 10 फीसदी इमारत ही तोड़ी जा सकी. आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. लोहापुल मंदिर के पीछे भाग में तीन मंजिला इमारत लक्ष्मीबाई जैस्वाल की है. उन्हें वहां से निकाला गया. यह कार्रवाई अतिक्रमण विभाग के सहायाक आयुक्त के आशोक पाटिल के मार्गदर्शन में की गई. जैस्वाल को 26 अप्रैल को नोटिस जारी किया गया था.

रोड हुआ जाम
कार्रवाई के दौरान रो को बंद कर दिया गया था. इमारत का कुछ मलबा रोड पर भी जमा हो गया था. पुलिस बंदोबस्त के बीच हुई इस कार्रवाई में किसी तरह की दुर्घटना की संभावना चेलते एम्बुलेंस व आपदा विभाग की टीम को भी तैनात रखा गया था.

कार्रवाई के दौरान आनंद टाकीज की ओर से शनिमंदिर की ओर आने वाला रोड बंद कर दिया गया था जिसके चलते मानस चौक की ओर आने वाले वाहनचालकों को काटन मार्केट चौक की ओर फेरा लगाकर जाना पड़ा. इससे काटन मार्केट रोड में ट्राफिक जाम की स्थिति बन गई थी. कार्रवाई में जोन के सहायक आयुक्त महेश मोरोणे, संजय कांबले, नितिन मंथनवार, जमशेद अली, संजय शिंगणे, विजय इरखेडे की टीम ने भाग लिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.