Published On : Fri, Feb 26th, 2021

महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 8 हजार से ज्यादा नए मामले

Advertisement

मुंबई: महाराष्ट्र में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के आठ हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए. वहीं सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के नए मामले महाराष्ट्र से ही है. यहां पिछले 24 घंटो में 8,702 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए. इससे पहले बुधवार को 8,807 नए मामले सामने आए थे.

महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21,29,821 तक पहुंच गए. दिन में संक्रमण से 56 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 51,993 हो गई. राज्य में दिनभर में ठीक होने के बाद कुल 3,744 मरीजों को छुट्टी दी गई, जिससे अभी तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 20,12,367 हो गई. महाराष्ट्र में अब एक्टिव केस की संख्या 64,260 है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.