Published On : Mon, May 7th, 2018

मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग के लिए 80% भूमि अधिग्रहण पूरा

Advertisement

nagpur highway

मुंबई: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना मुंबई-नागपुर समृद्धिमहामार्ग के लिए के लिए जरूरी जमीन में से 80 फीसदी के अधिग्रहण का काम पूरा हो गया है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के एक अधिकारी ने बताया कि टेंडर आमंत्रित करने के लिए 90 फीसदी जमीन का अधिग्रहण पूरा होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जमीन अधिग्रहण का कार्य सीधे लोगों से जमीन खरीद कर की गई है।

हालांकी कुछ जगहों पर अभी भी समस्या आ रही है। इसके बावजूद उम्मीद है कि अगले साल फरवरी से परियोजना का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। सबसे ज्यादा नागपुर जिले में 95 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण हुआ है, जबकि अमरावती, वर्धा, वाशिम, बुलढाणा, जालना, औरंगाबाद, अहमदनगर, नाशिक व ठाणे में 70 से 80 फिसदी भूमि अधिग्रहण हुआ है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.