Published On : Sat, Mar 16th, 2019

8 शातिर वाहन चोर धरे गए

Advertisement

गोंदिया। जिले में गत कुछ माह से बाइक चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा था। जिले में सक्रिय इस संगठित वाहन चोर गिरोह के धरपकड़ हेतु जिला पुलिस अधीक्षक विनीता साहू के निर्देश पर स्थानिक अपराध शाखा की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोर गिरोह के 8 शातिरों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
गौरतलब है कि, शहर के मार्केंट, बैंक, सरकारी दफ्तर, कॉलेज, टियुशन क्लासेस आदि सहित जिले के अनेक स्थानों से मास्टर चाबी की मदद से हैंडल लॉक खोलते हुए गिरोह के सदस्य बाइक उड़ाकर रफ्फू चक्कर हो जाते है। दिन-प्रतिदिन बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक विनीता साहू के मार्गदर्शन में स्थानिक अपराध शाखा की एक विशेष टीम का गठन करते हुए जांच शुरू की गई।
इस दौरान पुलिस को इस बात की जानकारी हाथ लगी कि, गंगाझरी थाना परिसर क्षेत्र में कुछ संदिग्ध युवक है जो शहरी क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते है जिसपर तत्काल पुलिस ने एक्शन लेते हुए गंगाझरी थाना क्षेत्र के ग्राम मजितपुर में कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्राथमिक जांच में रामनगर थाना क्षेत्र में अ.क्र. 164/19 के धारा 379 तथा रावणवाड़ी में अ.क्र. 29/19 के धारा 379 के तहत दर्ज बाइक चोरी की घटना का खुलासा हुआ।
हिरासत में लिए गए 8 युवकों की उम्र 20 से 25 वर्ष के आसपास है तथा पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।
संभावना व्यक्त की जा रही है कि, इस वाहन चोरी के गैंग के ओर भी कुछ सदस्य आने वाले समय में सलाखों के पीछे होंगे। बहरहाल प्रारंभिक पूछताछ में कुछ ने अपना जुर्म कबूल किया है तथा उनकी निशानदेही पर बाइक, मोपेड जैसे 20 दुपहिया वाहन पुलिस ने हस्तगत कर लिए है। बरामद किए गए वाहनों की कीमत 9 लाख 65 हजार रू. आंकी गई है। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।


रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.