Published On : Sat, Nov 11th, 2017

आठ और नई ग्रीन बसें आई

Advertisement

Green Bus in Nagpur
नागपुर:
मनपा के घोषणानुसार 55 ग्रीन बस शहर की सड़कों पर दौड़ाने की घोषणा के बाद सिर्फ 5 बसें ही अब तक सेवारत थी। गत माह 5 अन्य बसें आई, जिसका पिछले सप्ताह आरटीओ में पंजीयन हुआ। वहीं ताज़ा जानकारी के अनुसार ग्रीन बसों के बेड़े में और 8 बसें जिले में प्रवेश कर चुकी हैं। जिसके पंजीयन के बाद मार्ग तय कर शहरवासियों की सेवा में लगाया जाएगा।

मनपा परिवहन विभाग अंतर्गत ईथेनॉल से संचालित 55 ग्रीन बसें शहर में चलाने की घोषणा पिछले वर्ष की गई थी। दिसम्बर माह में शीतकालीन अधिवेशन के दौरान 5 ग्रीन बसें इसी क्रम में शुरू की गई थी। यह बसें सीताबर्डी से कलमेश्वर,बर्डी से हिंगना, बर्डी से आठवां माइल-डिफेंस, बर्डी से बुटीबोरी, बर्डी से पारडी, बर्डी से कामठी-कन्हान, बर्डी से कोराडी-खापड़खेड़ा ऐसे कुल 7 मार्ग पर दौड़ाई जा रही है। इस वातानुकूलित ग्रीन बस की टिकट साधारण लाल बसों से 60% महंगी होने के कारण इन बसों को उम्मीद के अनुरूप कम प्रतिसाद मिल रहा है।

गत माह 5 और ग्रीन बसें आने की जानकारी परिवहन सभापति बंटी कुकड़े व परिवहन प्रबंधक शिवाजी जगताप ने दी थी। जिसका पिछले सप्ताहंत में आरटीओ में पंजीयन प्रक्रिया पूरी की गई। इन बसों को उक्त मार्गों पर मांग के अनुरूप सेवारत किया जाएगा।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above


उल्लेखनीय है कि आज ही और 8 नई ग्रीन बसें जिले में प्रवेश कर चुकी हैं। जिसे गोंड़खैरी स्थित डिपो में रखा गया है। जल्द ही इनका पंजीयन करने के बाद मार्ग तय कर नागरिकों की सेवा में लगाया जाएगा। माना जा रहा है आगामी शीत सत्र के आसपास शहर में सभी बसें दौड़ती नज़र आएंगी। इन बसों को पार्किंग व ईंधन पूर्ति के लिए वाड़ी स्थित मनपा की खाली पड़ी चुंगी नाके की जगह देने संबंधी आगामी आमसभा में प्रस्ताव लाए जाने की जानकारी भी प्राप्त हुई है। इस जगह पर इथेनॉल पंप के लिए संबंधित विभाग से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही आगे की कारवाई शुरू की जाएगी। फिलहाल इस नाके पर लोकल ट्रांसपोर्टरों व ट्रेवल्स संचालकों द्वारा अतिक्रमण कर अवैध पार्किंग शुरू है। संभवतः अगले सप्ताह अतिक्रमण उन्मूलन की कार्रवाई की जाएगी।

अबतक कुल 55 में से 18 ग्रीन बसें आ चुकी हैं, 37 बसें आनी शेष हैं।

Advertisement


Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges