121 की हुई जांच,14 पाजीटिव
अमरावती। जिले के शहरी ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में भी अपने पैर पसार चुके स्वाइन फ्लू से सभी ओर घबराहट का माहौल है. इस बारे में मंगलवार को जिला शल्य चिकित्सक डा. अरुण राउत ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू से अब तक 8 लोगों की मौत हुई है. जिसमें से 1 व्यक्ति जालना जिले का था, लेकिन किसी भी मरीज की मौत जिला सरकारी अस्पताल में नहीं हुई, बल्कि इलाज के लिए नागपुर भेजने के बाद ही यह अधिकांश मौतें हुई है. फिलहाल इर्विन के 9 पलंगों वाले स्वाइन फ्लू वार्ड में इस समय 8 मरीज इलाज करवा रहे है.लेकिन अमरावती में स्वाइन फ्लू की स्थिति घबराने वाली नहीं है.
अब तक 121 की जांच
जिले के 121 सस्पेक्टेड मरीजों की जांच नागपुर की प्रयोगशाला में करवाई जा चुकी है. जिनमें से 14 पाजीटिव पाए गए है. जिला अस्पताल में इस बीमारी से निपटे के सभी प्रबंध किए गए है. पर्याप्त दवाओं का भंडार है. फिलहाल यहां टामी फ्लू 75 एमएल के 600 कैप्सूल, 50 एमएल के 450 कैप्सूल, व 300 के 2000 कैप्सूल उपलब्ध है. जबकि बच्चों को दी जाने वाली टामी फ्लू सायरप की 71 बोतलें हैं. इसके अलवा 170 पीपी किट्स व 50 मास्क उपलब्ध है. इस बीमारी को लेकर बड़े पैमाने पर जनजागृति की जा रही है.
ईंट भरने के विवाद में मजदूर की हत्या ...#maharashtranews #nagpurnews #news #vidarbha
रवि राणा का उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला #MaharashtraPolitics #RaviRana #UddhavThackeray #ShivSena
अमरावती को मिले नए नगर आयुक्त | #MaharashtraNews #MunicipalCorporation #MunicipalCommissioner #news
अनियंत्रित बोलेरो पिकअप आयुक्त आवास की दीवार से टकराई | #RoadAccident #MaharashtraNews...
कामठा चौक पर गांजा तस्कर गिरफ्तार ...#maharashtranews #news #updatenews #crimenews #vidarbha
अशोक खरात मामले में महिला आयोग सख्त #MaharashtraNews #NCW #VijayaRahatkar #AshokKharat #CrimeNews




