Published On : Fri, Jun 3rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

108 घंटे में 75 किमी सड़क निर्माण

Advertisement

– ‘राजपथ इंफ्रा कंपनी’ ने पुनः स्वीकारा अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की जिम्मेदारी

नागपुर– कई सालों से सिरदर्द बना 75 किलोमीटर लंबा अमरावती-अकोला हाईवे महज 108 घंटे में बनकर तैयार हो जाएगा. हालांकि यह विश्वास योग्य नहीं हैं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को गुणवत्तापूर्ण अतिशीघ्र काम निपटाने वाला ठेकेदार मिल गया है,जिसे ‘राजपथ इंफ्रा कंपनी’ के नाम से जाना जाता हैं.

अमरावती-अकोला हाईवे का निर्माण कई वर्षों से ठप है। पूर्व ठेकेदार फरार हो गया। इसके बाद से कोई भी इस सड़क का काम लेने को तैयार नहीं है। इस सड़क पर बड़े-बड़े और जानलेवा गड्ढे हैं। तो कई लोगों ने आवाजाही का रास्ता बदल लिया है।
ड्राइवर हाल ही के दरियापुर मार्ग से अकोला जाना पसंद करते हैं। सड़क विवाद उच्च न्यायालय तक भी पहुंच चुका है। इसलिए केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी को माफी मांगनी पड़ी।

अमरावती बाईपास के बाद लोनी गांव से मुर्तिजापुर तक फोर लेन सड़क का निर्माणकार्य काफी तेजी से होने वाला हैं। 54 किमी की लंबाई में से 75 किमी का निर्माण एक तरफ दो लेन के माध्यम से किया जाएगा। आज शुक्रवार 3 जून से काम शुरू हो जाएगा। यह प्रोजेक्ट लगातार पांच दिन दिन रात चलेगा। राजपथ इंफ्रा कंपनी ने इससे पहले सांगली-सतारा क्षेत्र में 24 घंटे में 39 किमी सड़क का निर्माण किया था। जो इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.