कोरोनावायरस के नए केसों में 35 प्रतिशत उछाल
नागपुर– कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर लगातार घातक होती नजर आ रही है. गुरुवार को कोरोनाके नए मामले 35 फीसदी उछाल के साथ 72,330 दर्ज किए गए. यह इस साल के एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं. इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,221,665 हो गई है. इस दौरान 459 लोगों की मौत हुई है, जोकि पिछले कई महीनों में सबसे ज्यादा है. कोरोना के कारण कुल मृतकों की संख्या 1,62,927 हो गई है. चिंता की बात ये है कि इस बार की लहर में रिकवरी रेट में भी गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटों में 40 हजार 382 लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब हुए हैं, जिसके बाद अब तक ठीक होने वालों की संख्या 11,474,683 हो गई है और रिकवरी रेट गिरकर 93.89 फीसदी हो गया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में इस वक्त कोरोना के एक्टिव केस 5 वाख 84 हजार 55 हो चुके हैं. जोकि कुल मामलों 4.78 फीसदी है. पिछले दिनों यह 2 लाख के नीचे पहुंच गया था. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में इस वक्त कोरोना के एक्टिव केस 5 वाख 84 हजार 55 हो चुके हैं. जोकि कुल मामलों 4.78 फीसदी है. पिछले दिनों यह 2 लाख के नीचे पहुंच गया था. वहीं मृत्य दर भी बढ़कर 1.33 फीसदी हो गई है.
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे, इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे, वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
Why Are Cows Sitting on Nagpur Roads During Monsoon? | Real Reason...
₹28,325 Crore Hidden Debt? CAG Report on Maharashtra Explained in 60 Seconds
खापा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो घायल... #nagpurnews #Khapa #RoadAccident #TruckAccident...
नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional...
पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV...





