Published On : Thu, Jan 26th, 2017

सात-बारा के लिए एटीएम मशीन

Advertisement


नागपुर:
प्रत्येक कृषि कर्म में जरुरी सात-बारा दस्तावेज किसानों को तुरंत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश की फड़णवीस सरकार राज्य के प्रत्येक तहसील में एटीएम मशीन लगाने जा रही है। इस योजना का शुभारंभ ६८वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के गृहनगर नागपुर से हुआ। नागपुर विभाग के आयुक्त अनूप कुमार ने इस योजना का शुभारंभ किया। कंप्यूटर की मदद से अद्यतन सात-बारा किसानों को बस बीस रुपए में इस एटीएम मशीन के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।

जिस तरह एटीएम मशीन में डेबिट कार्ड डालकर अपने खाते से पैसे निकाले जाते हैं, उसी तरह से इस मशीन से सात-बारा किसानों को मिलेंगे। सात-बारा एटीएम मशीन में बीस रुपए जमा करने और अपनी जमीन के बारे में सटीक जानकारी डालते ही एक मिनट के भीतर सात-बारा किसान के हाथ में उपलब्ध होगा।


पहली मशीन नागपुर जिलाधिकारी कार्यालय में स्थापित हो गयी है। इसी मशीन का लोकार्पण विभागीय आयुक्त अनूप कुमार ने किया।जिलाधिकारी सचिन कुर्वे ने इस मशीन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जल्दी ही ऐसी मशीन नागपुर जिले के सभी तहसील कार्यालयों में स्थापित कर दी जाएगी।


सात-बारा एटीएम मशीन लोकार्पण कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी गण केएनके राव एवं गिरीश जोशी, उपविभागीय राजस्व अधिकारी बाला कोलेकर, जिला नियोजन अधिकारी कृष्णा फिरके, एनआइसी की क्षमा बोरले,श्री खोब्रागड़े, उपजिलाधिकारी सुभाष चौधरी, शिरीष पांडे, भूमि अभिलेख अधीक्षक सूर्यकांत मोरे, तहसीलदार बंसोड़े आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.