Published On : Sat, May 28th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

हाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 70 नए मामले दर्ज, कोविड से नहीं हुई किसी की मौत

Advertisement

strong>ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra Corona Updates) के ठाणे जिले (Thane District) में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 70 नए मामले सामने आए, जिससे वहां अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 7,09,795 हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ठाणे में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से मौत का एक भी मामला नहीं दर्ज किया गया, जिससे जिले में मृतकों की संख्या 11,895 पर बनी रही। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 1,63,612 पर पहुंच गए, जबकि मृतकों की कुल संख्या 3,407 पर बनी हुई है। (एजेंसी)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.