Published On : Thu, Apr 5th, 2018

मासूम की लाश मिलने से फिर सहमा नागपुर शहर

Advertisement


नागपुर: 27 मार्च को प्रतपनागर थानांतर्गत लापता हुए 8 वर्षीय मासूम वंश ओमप्रकाश यादव की लाश सोनेगांव तालाब से बरामद हुई है। गुरुवार सुबह तालाब में बालक की लाश बरामद होने की घटना से परिसर में सनसनी मच गई। वंश के लापता होने के बाद तुरंत थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस वंश को ख़ोजने में असफल साबित हुई। अब जब उसकी लाश बरामद हुई तो कयास लगाए जा रहे की पहले उसका अपहरण हुआ फिर उसकी हत्या की गई और बाद में उसका शव तालाब में डाला गया। शव की हालत को देखकर दो तीन दिनों पहले इसे तालाब में फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। आरोपियों का पता लगाने में असफल साबित हुई पुलिस अब जल्द ही आरोपियों को खोज लेना का दावा कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वंश के पिता ओमप्रकाश यादव काफी शांत और मिलनसार स्वाभाव के थी ऐसे में उसके बच्चे का किसी विवाद,दुर्भावना या फिरौती के लिया हत्या किये जाने का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। बहरहाल पुलिस इस मामले की जाँच में जुटी है। शहर में फिर एक बार किसी मासूम की लाश बरामद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान उठ खड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री के शहर में इस तरह के संगीन मामलों का सामने आना चौकता है। इससे पहले कुछ कटारिया,युग चांडक के अपहरण और हत्या का मामला सामने आने के बाद शहर सहम उठा था।

बोरे में छत विछित मिला शव
सोनेगांव तालाब से बराबम वंश का शव बोरे में बरामद हुआ है। शव जिस हालत में मिला है उससे पता चलता है की इसे दो तीन दिन पहले पानी में फेंका गया था। शव का हल क्षत विक्षत अवस्था में था जिसे देखकर यादव परिवार के होश उड़ गए। दिल के टुकड़े और मासूम वंश की लाश को देखकर यादव परिवार गम में डूब गया।

क्या अंधश्रद्धा ने ली मासूम की जान
कयास यह भी लगाया जा रहा है कि वंश की हत्या और अपहरण के पीछे अंधश्रद्धा कारण हो सकता है। ज्ञात हो की इससे पहले पत्रकार रविकांत कांबले मासूम पुत्री राशि की भी गड़े धन को हासिल करने के चक्कर में आरोपी गणेश शाहू ने उसकी और उसकी दादी की निर्मम हत्या कर दी थी। यादव परिवार ने बताया की उनकी किसी से न दुश्मनी थी और न ही किसी का फिरौती के लिए उनके पास फ़ोन आया था। वो बच्चे के गम होने के बाद खुद उसकी सरगर्मी से तलाश में जुटे थे। इन सब कारणों की वजह से वंश की हत्या को अंधश्रद्धा से जोड़कर देखा जा रहा है।

किसी राजू नामक व्यक्ति की सरगर्मी से तलाश
मामले की जाँच में जुटी पुलिस किसी राजू नामक व्यक्ति की सरगर्मी से तलाश कर रही है। दरअसल पुलिस को पता चला है की राजू नामक यह शख्श बीते कुछ दिनों से खामला ईलाके में घूम रहा। था उसने स्थानीय लोगो से सोनगांव तालाब में कितना पानी मौजूद है इसकी जानकारी हासिल करने का प्रयास भी किया। ये राजू कौन है और इसका यादव परिवार से क्या संबंध है इस बारे में कोई पुख़्ता जानकारी सामने नहीं आ पायी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.