Published On : Wed, May 28th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में मई में 7 कोरोना केस, 5 मरीज ठीक

मनपा की सतर्कता की अपील
Advertisement

नागपुर: राज्य के कई हिस्सों में जहां कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे फिर से पैर पसार रहा है, वहीं नागपुर शहर में स्थिति अब तक नियंत्रण में बनी हुई है। मनपा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मई महीने में अब तक शहर में केवल 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 5 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 मरीज अभी होम आइसोलेशन में हैं।

मंगलवार को एक नया कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद मई में कुल मामलों की संख्या सात हो गई है। राहत की बात यह है कि सभी मामलों में लक्षण हल्के थे और मरीजों की रिकवरी तेज रही है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में एक और अप्रैल में दो पॉजिटिव केस मिले थे। इन आँकड़ों से स्पष्ट होता है कि नागपुर में कोरोना की गति काफी धीमी है, फिर भी विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी व सुझाव:
मास्क का नियमित रूप से उपयोग करें

Advertisement

हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें

भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें

सर्दी, खांसी, बुखार या गले में खराश होने पर तुरंत जांच कराएं

इन लोगों को विशेष सतर्कता की जरूरत:
स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि कोरोना और इन्फ्लूएंजा के लक्षण काफी हद तक समान होते हैं, इसलिए पहले वायरल इन्फेक्शन का इलाज किया जाता है। यदि 48 घंटे में सुधार नहीं होता, तो कोविड जांच की जाती है।

फिलहाल नागपुर के मेडिकल कॉलेज और मेयो अस्पतालों में कोविड टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध है। मनपा के अस्पतालों में भी जल्द ही कोविड टेस्टिंग सेंटर शुरू किए जाने की योजना है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.