Published On : Mon, Aug 7th, 2017

ट्रेडर्स एजंसी के ७ लाख रुपयों पर चोरों की हाथसफाई

Advertisement
robbery

Representational Pic


नागपुर: 
कस्तूरचंद पार्क इलाके में एक ट्रेडर्स एजंसी कि 7 लाख 78 हजार रुपयों की रकम दिनदहाड़े धोखाधड़ी से लूट ली गयी. काली रंग की मोटरबाइक पर सवार लुटेरे राजू ट्रेडर्स एजंसी के नौकर की आंखों में मिरची पावडर झोंककर रकम उड़ाकर ले गए. एजेंसी के नौकर अरुण करारे ने पुलिस को बताया कि वह कैश कलेक्शन का कार्य करता है. वह दो दिनों की कैश कलेक्शन कर इतवारी नंगा पुतला चौक के एक बैंक में जमा करने जा रहा था, जब यह घटना हुई.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सदर स्थित राजू ट्रेडर्स एजेंसी में कलमना बस्ती निवासी अरुण करारे नौकरी करता है. वह सोमवार को दोपहर करीब 1.30 बजे अपने दोपहिया वाहन पर सवार होकर नंगा पुतला इतवारी में यूनियन बैंक में एजेंसी के बैंक खाते में 7 लाख 78 हजार रुपए जमा करने जा रहा था. इस दौरान कस्तूरचंद पार्क के पास शिवमणि कॉम्प्लेक्स के सामने बैंक ऑफ इंडिया के समीप सड़क पर पीछे से पल्सर पर आए दो नकाबपोशों ने उसकी आंखों में मिरची पावडर झोंककर उससे बैग छीनकर फरार हो गए. लुटेरे के जाने के बाद वहां भीड जमा हो गई. घटना की सूचना मिलने पर सदर के थानेदार सुनील बोंडे सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने पहले अरुण करारे को मेयो अस्पताल पहुँचाया.

अरुण करारे की शिकायत पर सदर पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस को शक है िक इस लूट के िलए टिप दी गई है. लुटेरों को पता था राजू ट्रेडर्स कंपनी का यूनियन बैंक इतवारी में खाता है. बैग में 6 लाख अलग बंडल में थे और 1 लाख 78 हजार रुपए का अलग बंडल था. पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाला है. पुलिस को उम्मीद है कि, दोनों लुटेरे जल्द ही पुलिस के हाथ लग जायेंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.