Published On : Wed, Jun 30th, 2021

NRMU का 66 वा वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

Advertisement

नागपुर – नेशनल रेलवे मज़दूर यूनियन मध्य रेल-कोंकण रेल का 66 वा वार्षिक अधिवेशन वर्चुअल यू ट्यूब लिंक पर महामंत्री वेणु पी नायर के नेतृत्व व मुख्य अतिथि शिवगोपाल मिश्रा महामंत्री AIRF, जे आर भोंसले महामंत्री वेस्टर्न रेलवे यूनियन की उपस्थित में सम्पन्न हुआ।

वार्षिक अधिवेशन का मुख्य केन्द्र मुंबई था जहां से मध्य रेल के नागपुर,मुंबई, पुणे,सोलापुर, भुसावल एवं कोंकण रेलवे के सभी शाखाओं में मेगा स्क्रीन पर यू ट्यूब लिंक से सभी मंडल पदाधिकारी,शाखा पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं महिला पदाधिकारियो ने भाग लिया,अधिवेशन में महाराष्ट्र सरकार के महामारी संबंधित दिशा निर्देशों का पालन किया गया।मुख्य अतिथी शिवगोपाल मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा पिछले सप्ताह दिल्ली में सम्पन्न नेशनल काउंसिल की मीटिंग में अनेक कर्मचारी हित के मुद्दे उठाए गए

महंगाई भत्ता-महंगाई राहत इस वर्ष सितंबर माह में दो माह के एरियस के साथ कर्मचारियों को मिलेगा,न्यू पेंशन स्किम में सुधार की आवश्यकता है न्यू पेंशन स्किम दुनिया के 23 देशों में है लेकिन यदि वहा बाजार गिरता भी है तब भी सरकार कर्मचारियों को अपने फण्ड से उसकी भरपाई कर पेंशन देती है सरकार यदि नई पेंशन स्किम पर हमारी बात नही मानती हैं तब इसके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया जायेगा, 43600 ग्रेड पे के ऊपर रात्रि ड्यूटी भत्ता के बन्द किये जाने पर रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने DOPT कार्मिक विभाग को पत्र लिखकर 15 दिन में निर्णय लेने का आग्रह किया है।

महामंत्री वेणु पी नायर ने कहा कि कोरोना काल मे रेल के 3000 से अधिक कर्मचारी देश सेवा में अपने कार्य को अंजाम देते हुए कोरोनाग्रस्त होकर अपनी जान गवाई,अधिवेशन में कोरोना योद्धा डॉक्टर, नर्से व अनेक पैरामेडिकल स्टाफ का पुष्प गुच्छ व शाल देकर सत्कार किया गया।नागपूर में इसे सफल बनाने मुख्यालय कार्यकारी अध्यक्ष हबिब खान,मंडल अध्यक्ष देबाशीष भट्टाचार्य,मंडल सचिव एस के झा एवं मनोज चौथानी ने अपना योगदान दिया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.